‘अखिलेश यादव बनेंगे सीएम’ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव इन दिनों लगातार अपने बयान से अखिलेश यादव के लिए सियासी पिच तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की पराजय होगी और इसके फौरन बाद बीजेपी की सरकार यूपी की सत्ता से हट जाएगी। इसके बाद अखिलेश यादव सीएम बनेंगे। साथ ही उन्होंने बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़क पर संघर्ष करने को नौजवानों का आह्वान किया।










Leave a Reply