UP: बिजली कनेक्शन लेना होगा और महंगा !
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल उपभोक्ताओं को कास्ट डाटा बुक में कंज्यूमर गुड्स की दरों में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण बिजली कनेक्शन लेना और महंगा हो जाएगा। इसके लिए बिजली कंपनियों ने बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत विनिमय आयोग में दाखिल किया है। अगर ये दरें बढ़ाई जाती हैं तो नए बिजली कनेक्शन की दरें भी अपने आप बढ़ जाएंगी।









Leave a Reply