आशीष मिश्रा की जमानत पर फैसला सुरक्षित लखीमपुर खीरी मामले में जेल में बंद आशीष मिश्रा की जमानत को लेकर आज SC में सुनवाई हुई। इस दौरान यूपी सरकार ने कहा कि अपराध गंभीर है और आरोपी को जमानत देने से समाज में गलत संदेश जाएगा। वहीं आशीष मिश्रा के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामला सुरक्षित रख लिया है। आशीष मिश्रा पर आरोप है कि उनकी कार से 8 लोगों की मौत हो गई थी।










Leave a Reply