Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१९ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – द्वादशी दिन – ०९:२८ मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – ज्येष्ठा दिन – १२:११ मि. तक उपरांत मूल।
योग – ध्रुव दिन – ०८:५४ मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का दिन – १२:११ मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि – वृश्चिक दिन – १२:११ मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१:३१ मि. से – ०३:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४४ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२४ मि.।
व्रत – प्रदोष।
पर्व – तिल द्वादशी।

आज विशेष – प्रदोष व्रत,तिल द्वादशी,आज के दिन ही तिल की उत्पत्ति हुई थी।

कल विशेष – मास शिवरात्रि व्रत,भद्रा पाताल की प्रात: – ०७:२६ मि. से सायं – ०५:५८ मि. तक।

मेष राशि – आज तनाव व चिंता व्याप्त रहेगी।उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकता है अतः धैर्य रखें।व्यय की वृद्धि होगी जोखिम न उठाएं।वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष राशि – आज व्यवसायिक यात्रा होगी।कार्य क्षेत्र के लिए नए साझेदार मिलेंगे।घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।समय का सदुपयोग करें।

मिथुन राशि – आज नई योजना बनेगी कार्यप्रणाली में सुधार होगा।चिंता तथा तनाव का माहौल समाप्त होगा।सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा।शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कर्क राशि – आज दिन महत्वपूर्ण है परन्तु नए लोगों से संभल कर मित्रता करें।किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है।राजकीय सहयोग मिलेगा।किसी भी विवाद से बचें।क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि – आज दिन के प्रारंभ में आलस्य रहेगा।वाहन,मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।दूर स्थान से अच्छा संदेश प्राप्त होगा।

कन्या राशि – आज दिन अच्छा है।वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी।गृहस्थ सुख मिलेगा।पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा।नई योजनाओं में भी लाभ मिलेगा।परिजनों का व्यवहार अच्छा नहीं रहेगा।

तुला राशि – आज स्वयं के कार्यों के प्रति ईमानदारी बरतें।संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक हो सकते हैं।कार्यस्थल में उन्नति होगी।निवेश आदि लाभदायक रहेंगे।शासन-प्रशासन का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन सामान्य है।समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे।विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।शुभ कार्यों में मन लगेगा।

धनु राशि – आज स्वयं के हौसले से ही उन्नति करेंगे।माता-पिता की अस्वस्थता रहेगी।शुभ समाचार मिल सकता है।व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।

मकर राशि – आज कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है।आपकी गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।बातचीत से काम बन जाएंगे।अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुम्भ राशि – आज बड़ों को अनसुना न करें।पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात संभव है।मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे।पुराना फंसा हुआ पैसा मिलने की संभावना है।आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे।समय लाभ लें।

मीन राशि – आज किसी से भी विवाद न करें।निज अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।निवेश आदि कार्य में सफल होंगे।अनायास खर्च हो सकता है।सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *