Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१८ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – एकादशी दिन – ११:१४ मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – अनुराधा दिन – ०१:१८ मि. तक उपरांत ज्येष्ठा।
योग – वृद्धि दिन – ११:३७ मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का दिन – ०१:१८ मि. से है।
चंद्र राशि – वृश्चिक।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से – ०१:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४५ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२१ मि.।
व्रत – षट्तिला एकादशी।
पर्व – षट्तिला एकादशी।

आज विशेष – षट्तिला एकादशी व्रत सबका,आज जल में तिल डालकर स्नान,तिल का दान,तिल का सेवन,तिल से भगवान विष्णु जी का पूजन करना अच्छा होता है,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – ०१:१४ मि. तक।

कल विशेष – प्रदोष व्रत,तिल द्वादशी,माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी को ही तिल की उत्पत्ति हुई थी।

मेष राशि – आज व्यावसायिक स्थिति में ऊर्जावान रहेंगे।व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी।खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।यात्रा से लाभ संभव है।निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें।

वृष राशि – आज भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।छोटी सोच को बदलें।क्रोध पर नियंत्रण रखें।सायं तक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि – आज का दिन मिश्रित परिणाम फलकारक है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पूंजी निवेश से लाभ संभव।राज कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है।

कर्क राशि – आज व्यवहार में नम्रता बनाएं रखें।कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।स्वस्थ रहें,मस्त रहें,व्यर्थ की चिंता छोड़ दें।शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।

सिंह राशि – आज योग्यता को प्रतिष्ठित कर अवसर का लाभ उठाएं।व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे।पारिवारिक जानों से भेंट होगी।अनायास खर्च हो सकता है।समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कन्या राशि – आज धनकोष में वृद्धि संभव है।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

तुला राशि – आज लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा।महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे।किसी कार्य को समझ कर करें अन्यथा नुकसान सकता है।

वृश्चिक राशि – आज व्यावसायिक गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं।कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।सोचते अधिक हैं परन्तु करते कम हैं इस पर ध्यान दें।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।

धनु राशि – आज दिन सोच विचार में ही बिता देंगे अतः शांति से फैसले लें शीघ्रता में कोई भी कार्य न करें।वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं।अपनी सोच को बदलें,लाभ होगा।स्वास्थ्य के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मकर राशि – आज परिवार का सहयोग मिलेगा।वरिष्ठ जनों से सलाह करके कार्य को करना लाभकारी रहेगा।दूसरों के लिए बुरा न सोचें।आहार पर नियंत्रण रखें।पेट संबंधित रोग संभव है।अपने कार्य केंद्रित एवं समर्पित रहें।

कुम्भ राशि – आज लाभप्रद अवसर प्राप्त होगा अतः इसका भरपूर लाभ उठाएं।आजीविका के स्रोतों में वृद्वि संभव है।पुराने निवेश से लाभ होगा।जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

मीन राशि – आज व्यवसाय आदि में परिवर्तन का योग है।कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।सेहत में भी सुधार होगा।खुश एवं संतुष्ट रहेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *