UP के 7 शहरों में 5जी सेवा शुरू
दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने यूपी के 7 शहरों में 5जी सेवा लॉन्च कर दी है। आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर व प्रयागराज में आज से 5जी की शुरुआत हो गई है। जबकि लखनऊ व वाराणसी में पहले ही इसकी शुरुआत हो गई थी। इन सभी शहरों में अब 5जी की अल्ट्राफास्ट सर्विस (4G से 20-30 गुना ज्यादा स्पीड) मिलनी शुरू हो गई है। कंपनी कुछ ही समय में चरणबद्ध तरीके से पूरे यूपी में 5जी नेटवर्क लॉन्च करने के लिए प्रयासरत है।









Leave a Reply