Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

१४ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत रात्रि – ०२:५७ मि. तक उपरांत शिशिर।
तिथि – सप्तमी दिन – ०२:११ मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – हस्त दिन – ०२:०१ मि. तक उपरांत चित्रा।
योग – अतिगण्ड दिन – ०९:०७ मि. तक उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – रात्रि – ०१:५८ मि. से है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या रात्रि – ०२:१८ मि. तक उपरांत तुला।
सूर्य राशि – धनु रात्रि – ०२:५७ मि. उपरांत मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से – १०:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४७ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२१ मि.।
व्रत – सर्वाप्ति सप्तमी।
पर्व – स्वामी रामानन्दाचार्य जी एवं,स्वामी विवेकानन्द जी जयंती।

आज विशेष – सर्वाप्ति सप्तमी व्रत,स्वामी रामानन्दाचार्य जी जयंती,स्वामी विवेकानन्द जी जयंती तिथि अनुसार,मकर राशि में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ०२:५७ मि. पर,खरमास समाप्त,शिशिर ऋतु प्रारंभ,संक्रांति का पूण्य काल दूसरे दिन,अयन संक्रांति के बाद तीन दिनों तक शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित है।

कल विशेष – मकर संक्रांति (खिचड़ी) पर्व, सूर्योदय से सूर्यास्त तक संक्रांति जनित पूण्यकाल,गंगा सागर,गंगा जी या किसी भी तीर्थ या नदी में स्नान और अपने सामर्थ्य अनुसार गौ,कंबल,घी,तिल,अन्न आदि दान करना चाहिए,सौर माघ मास आरंभ,अष्टका श्राद्ध,यायी जय योग दिन – ०२:३० मि. से,मृत्युबाण आरंभ रात्रि – ०१:५८ मि. से।

मेष राशि – आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद संभव है। झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

वृष राशि – आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। कहीं से रुका हुआ धन मिलने का योग है। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है।

मिथुन राशि – आज निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यकता है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

कर्क राशि – आज अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है। व्यस्त रहें,मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ सकता है। अपनी बात को जीवनसाथी से बताने पर अच्छा होगा।खुश खबरी मिल सकती है।

कन्या राशि – आज दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास न करें। आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं परन्तु आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

धनु राशि – आज क्रोध की अधिकता हो सकती है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें। समय पर कार्य करें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

मकर राशि – आज घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करें।आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।

कुम्भ राशि – आज दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

मीन राशि – आज अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। कर्ज लेने से बचें। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक व मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ) प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *