पूर्व मंत्री को फांसी पर लटकाया
ईरान में डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर रहे अलीरेजा अकबरी को फांसी पर लटका दिया गया। उन्हें ब्रिटेन के लिए जासूसी करने के आरोप में फांसी दी गई। उन पर संवेदनशील डेटा पहुंचाने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए फांसी की सजा सुनाई गई थी। फांसी को लेकर ब्रिटेन और ईरान में ठन गई थी। ब्रिटेन अलीरेजा को बचाना चाहता था, लेकिन ईरान ने उसकी एक नहीं सुनी और पूर्व मंत्री को फंदे पर लटका दिया।










Leave a Reply