Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

नहरों की मनमानी सफाई के चलते किसानो के खेतों में भरा पानी…अजय सोनी

नहरों की मनमानी सफाई के चलते किसानो के खेतों में भरा पानी…अजय सोनी

जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्यवाही और किसानो को मुआवजे की मांग

करारी कौशाम्बी समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी ने बुधवार को जिले की कई नहरों के कट जाने से किसानो के खेतों में हुए जलभराव का स्थलीय जायजा लिया और किसानो से मुलाकात की। इस अवसर पर किसानों के खेतों में पानी भर जाने से हुए नुकसान पर अजय सोनी ने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के खेतों में नहर की पटरी कट जाने से हुए जलभराव को देखने मंझनपुर ब्लॉक के भेलखा के पास पहुंचे। मौके पर मौजूद रहे कई किसानो ने अजय सोनी को बताया कि महंगे दामों पर खाद और बीज खरीदकर खेतों की बुआई की। साथ ही सिंचाई और ट्रैक्टर से बुवाई करने में हजारों रुपए खर्च हुए लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते भेलखाा माइनर कटने से खेतों में पानी भर गया।जिससे सारी फसल बर्बाद हो गई और गरीब किसानो के आजीविका के लाले पड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई। अजय सोनी ने किसानो को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा और नुकसान के मुआवजे की मांग की जायेगी। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की मनमानी सफाई के चलते किसानो के खेतों में पानी भर गया है। नहरों की सफाई में विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों ने भारी धांधली की है। इसी के साथ अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी और जिला प्रशासन फतेहपुर से दोषी ठेकेदारों एवं अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही कौशांबी जिले के जिन जिन किसानों के खेतों में नहर कटने से पानी भर गया है, उन्हे चिन्हित कर उनको मुआवजा दिए जाने की मांग की।इस अवसर पर बचानी पाल, वीरेंद्र तिवारी, राकेश सोनकर सुंदर लाल सरोज, मुन्ना यादव आदि लोग मौजूद रहे।

पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *