Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

११ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – चतुर्थी दिन – ११:२७ मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – मघा दिन – ०९:३२ मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – आयुष्मान दिन – १०:२४ मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का दिन – ०९:३२ मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा रात्रि – ०८:१८ मि. तक उपरांत उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से – ०१:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४८ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२० मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – सूर्य का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश रात्रि – ०८:१८ मि. पर।

कल विशेष – बुध का उदय पूर्व में,गुरु व पूर्णा के संयोग से सिद्धयोग दिन – १२:५३ मि. तक,यायी जय योग दिन – ११:२९ मि. से दिन – १२:५३ मि. तक तक।

मेष राशि – आज अपने जीवन के प्रति सतर्क रहें।कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

वृष राशि – आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

मिथुन राशि – आज घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि – आज बहुत जल्दी किसी की भी बातों में ना आएं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अलंकार की प्राप्ति के योग है।

सिंह राशि – आज समय का दुरुपयोग करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

कन्या राशि – आज आपकी बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है।किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा।

तुला राशि – आज किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज-सज्जा में समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक है। परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

धनु राशि – आज आपकी सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है।

मकर राशि – आज मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं पर आपके संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कुम्भ राशि – आज परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

मीन राशि – आज अपने खान-पान की अनियमितता को दूर करें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है अतः शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *