कानपुर में 8 दिन में 108 मौतें
कानपुर में हार्टअटैक से 1 जनवरी से 8 जनवरी के बीच 108 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य महकमे के आंकड़े के अनुसार 51 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। जबकि 57 लोग अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ चुके थे। मरने वालों में सबसे ज्यादा 25 लोग 60 साल से अधिक आयु वाले रहे। जबकि 12 मौतें 51-60 साल के बीच वालों की हुई। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड बढ़ रही है। ब्लड प्रेशर के रोगी एहतियात बरतें।









Leave a Reply