Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

चोरी की 24 बैटरी के साथ वांछित गिरफ्तार

चोरी की 24 बैटरी के साथ वांछित गिरफ्तार

कौशाम्बी थाना मोहब्ब्तपुर पइन्सा क्षेत्रान्तर्गत 26 व 27 दिसम्बर 22 की रात ग्राम मोहब्ब्तपुर वारी में पंचायत भवन में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना करित की गयी थी इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना के सिघ्र अनावरण हेतु थाना मोहब्बतपुर पइन्सा को निर्देशित किया गया

इस क्रम में थाना मोहब्बतपुर पइन्सा पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अफजलपुर वारी नहर पुलिया के पास दो अभियुक्तों अफसार अली व अच्छे अली पुत्र गण जब्बार को एक विना नम्बर मोटरसाइकिल पर दो अदद सोलर बैटरा के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तो से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि जनपद के थाना मोहब्बतपुर पइन्सा के ग्राम मो०पुर वारी की घटना ग्राम अफजलपुर वारी व गडरियन का पूरा मजरा मकनपुर बारी से हुई चोरी की घटना तथा सैनी में पंचायत भवन ननसैनी की घटना तथा थाना कोखराज, मंझनपुर, चरवा आदि क्षेत्रों में घटना कारित करना बताया तथा जनपद फतेहपुर के ग्राम डेण्डा सई से चोरी की घटना करना तथा गहुरे, निदौरे आदि ग्रामों से चोरी की घटना करना तथा चोरी के माल को सिराथू स्थित शिव इण्टर प्राइजेज अभियुक्त शिव मिलन सिंह उर्फ विवेक सिंह की दुकान पर बैटरियाँ बेचना एवं राह चलते व्यक्तियों को भी चोरी का माल मजबूरी बताकर बेच देना बताया। अभियुक्त गण की निशा देही पर सिराथू स्थित शिव इण्टरप्राइजेज से चोरी की बेची गयी 22 अदद बैटरी कुल 24 अदद बैटरी कीमती करीब 1.5 लाख रुपया बरामद हुई। इनके विरुद्ध थाना कोखराज में कुल 05 अभियोग पंजीकृत जनपद के अन्य थानो पर व बाह्य जनपद एव जीआरपी में भी अभियोग पंजीकृत होना बताया गया है

पत्रकार ,अरविंद कुमार मौर्य
करारी जनपद कौशाम्बी
☎️,9554978900

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *