Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

०८ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – द्वितीया पूरे दिन रात।
नक्षत्र – पुष्य रात्रि – ०४:४२ मि. तक उपरांत श्लेषा।
योग – वैधृति दिन – ०९:०९ मि. तक उपरांत विष्कुम्भ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का रात्रि – ०४:४२ मि. से है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से – ०६:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४९ मि.।
सूर्यास्त – ०५:१९ मि.।
व्रत – रविपुष्य योग।
पर्व – रविपुष्य योग।

आज विशेष – रवि पुष्य योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – ०४:४२ मि. तक – इस योग में जप,हवन,पूजा पाठ आदि करना लाभदायक होता है।

कल विशेष – यायी जय योग प्रातः – ०७:३४ मि. से,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – ०८:३७ मि. से।

मेष राशि – आज अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश- कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय की अधिकता रहेगी।

वृष राशि – आज समय शुभ फल देने वाला है परन्तु अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

मिथुन राशि – आज पक्ष से चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि – आज व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। प्रसन्नता में स्वस्थ रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि – आज आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कन्या राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

तुला राशि – आज लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

वृश्चिक राशि – आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। अपने कार्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

धनु राशि – आज उहापोह की स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

मकर राशि – आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं सफलता मिलेगी। मनचाहा लाभ होगा तथा जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि – आज आप जो करना चाहते हैं वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

मीन राशि – आज कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *