Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

हाई वोल्टेज की चपेट में आने के कारण झुलसा युवक पचदेवरा में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का मामला

हाई वोल्टेज की चपेट में आने के कारण झुलसा युवक पचदेवरा में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का मामला

ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते पचदेवरा में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज में काम कर रहे युवक की हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आ जाने के कारण शरीर का एक हिस्सा पूरी तरीके से झुलस गया युवक सोनभद्र जिले के रेणुकूट का रहने वाला बताया जा रहा है करछना थाने पर सूचना मिलने के बाद तत्काल थाना प्रभारी श्री विश्वजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया संबंधित अधिकारियों से दुर्घटना के विषय में पूछा गया तो अधिकारियों ने किसी भी प्रकार का बात करने से मना कर दिया कोई भी सवाल पूछने पर शकीला वाली करते रहे देखा जाए ओवर ब्रिज में काम कर रहे वर्करों के पास किसी भी प्रकार की सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध नहीं है मौत के साए में सारे वर्कर काम करते हैं कई बार ठेकेदारों से कहा गया लेकिन उस पर किसी भी प्रकार की सुनवाई करने से मना कर दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *