Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

०७ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – प्रतिपदा रात्रि शेष – ०५:२७ मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि – ०२:०४ मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – ऐन्द्र दिन – ०८:४० मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन रात्रि – ०७:२६ मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से – १०:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:४९ मि.।
सूर्यास्त – ०५:१९ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – फसली माघ मास प्रारंभ,माघ मास में मूली नहीं खाना चाहिए,शास्त्रानुसार माघ मास में कहीं से भी प्रयाग का ध्यान करके स्नान करने से प्रयाग स्नान का फल मिलता है,यायी जययोग रात्रि – ०२:०५ मि. तक।

कल विशेष – रवि पुष्य योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – ०४:४२ मि. तक – इस योग में जप,हवन,पूजा पाठ आदि करना लाभदायक होता है।

मेष राशि – आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लायें। वाहन सुख प्राप्त होगा।आपका दिन बढिय़ा रहेगा।

वृष राशि – आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में निराश न हों समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।

मिथुन राशि – आज आपके काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है।धनागमन सहज होगा। लाभ होगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे।वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि -आज कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह राशि – आज अपने पराए में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दुसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

कन्या राशि – आज कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला राशि – आज सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक राशि – आज नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

धनु राशि – आज दिन चिंताजनक व्यतीत होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट पर भरोसा रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशि – आज दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के शुभ योग हैं। स्वास्थ्य से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कुम्भ राशि – आज समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन राशि – आज अपने आप पर विश्वास रखें दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है अतः सजग एवं सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यय बढ़ेगा।जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *