Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

०६ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – पूर्णिमा रात्रि – ०३:१७ मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि – ११:३३ मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – ब्रह्म दिन – ०८:२० मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – ०२:२१ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से – १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:५० मि.।
सूर्यास्त – ०५:१८ मि.।
व्रत – पूर्णिमा,शाकम्भरी देवी जयंती।
पर्व – पौषी पूर्णिमा,शाकम्भरी देवी जयंती।

आज विशेष – स्नान,दान,व्रत आदि की पौषी पूर्णिमा,शाकम्भरी देवी जयंती,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – ११:३३ मि. से,प्रयागराज में माघ मेला,कल्पवास,माघ मास स्नान,दान,यम,नियम,संयम प्रारंभ।

कल विशेष – फसली माघ मास प्रारंभ,माघ मास में मूली नहीं खाना चाहिए,शास्त्रानुसार माघ मास में कहीं से भी प्रयाग का ध्यान करके स्नान करने से प्रयाग स्नान का फल मिलता है,यायी जययोग रात्रि – ०२:०५ मि. तक।

मेष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। जीवन में कठिनाइयों का सामना करना सीखें। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा परन्तु किसी से बहस न करें।

वृष राशि – आज भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफलता मिलेगी। कार्यस्थल परेशानी रह सकती है। मशीनरी सामानों से सावधान रहें।

मिथुन राशि – आज कार्य क्षेत्र की चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं अतः सावधान रहें। धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि – आज काम को टालने का प्रयास न करें समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि – बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर-तरीके बदलें। परिवार में बहनों के प्रति चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि – आज मात्र काम में ही न लगें अपनी सेहत का भी ध्यान दें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि – आज अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए तकनीकी प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि – आछ आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि – आज मन ही मन किसी बात से परेशान रहेंगे। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

कुम्भ राशि – आज अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हानि हो सकती है। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है।

मीन राशि – आज जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *