डॉक्टर ने बताया मृत, अंतिम संस्कार से पहले हो गई जिंदा
फिरोजाबाद के निजी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला हरिभेजी (81) को मृत बताकर परिजन को सौंप दिया। परिवार वाले दाह संस्कार की तैयारी में लग गए। इधर, जब परिजन महिला को घर लेकर जा रहे थे, तभी मक्खनपुर के पास उसे होश आ गया। होश में आने के बाद उसने चाय भी पी। हालांकि एक दिन बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।










Leave a Reply