‘चीन अपने फायदे के लिए महामारी को ‘नजरअंदाज कर रहा’
चीन में तेजी से फैल रहे कोरोना के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा ‘चीन को पारदर्शिता बरतनी चाहिए। चीन अपने फायदे के लिए महामारी को नजरअंदाज कर रहा है। उसे टेस्टिंग बढ़ानी चाहिए ताकि सही आंकड़े सामने आ सके। चीन इसे नियंत्रित करे और विवेकपूर्ण कदम उठाए ताकि हम किसी भी संभावित वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए वह सब कुछ करें जो हम कर सकते हैं।’










Leave a Reply