सबसे खतरनाक पोस्ट पर पहली बार तैनात हुई कोई महिला
भारतीय सेना ने फायर एंड फुरी कॉर्प्स की महिला कैप्टन शिवा चौहान को सियाचिन की सबसे खतरनाक कुमार पोस्ट पर तैनात किया है। 15,632 फीट की ऊंचाई पर तैनाती के लिए कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। उन्हें कई घंटों तक बर्फ की दीवार पर चढ़ना सिखाया जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन शिवा चौहान को बधाई देते हुए ट्वीट किया ‘ये देखकर खुशी हो रही है कि अधिक महिलाएं सशस्त्र बलों में शामिल हो रही हैं।’










Leave a Reply