Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

०३ जनवरी २०२३

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – द्वादशी रात्रि – १०:५२ मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – कृत्तिका सायं – ०५:५१ मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – साध्य दिन – ०९:०२ मि. तक उपरांत शुभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०३:०१ मि. से सायं – ०४:३१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:५० मि.।
सूर्यास्त – ०५:१८ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – कूर्म द्वादशी,भौमवार व जया तिथि संयोग से सिद्धयोग रात्रि – ०४:५२ मि. से,सर्वार्थ सिद्धि एवं शुभ अशुभ तीनगुना फलदाई त्रिपुष्कर तथा स्थायी जययोग सायं – ०५:५१ मि. तक।

कल विशेष – प्रदोष व्रत,रवियोग रात्रि – ०७:२१ मि. से,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात।

मेष राशि – आज दिन अच्छा है। अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा। अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि – आज दिन में व्यस्तता रहेगी। कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क राशि – आज अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है धैर्य रखें।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है।अपमानित होने से अच्छा है कि अपनी आदत को सुधार लें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि – आज व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि – आज दिन कष्टप्रद है। किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रा आदि से लाभ होगा। मात-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु राशि – आज कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, हानि से बचें कुसंगति हानिकारक रहेगी।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है। संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा और प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है। साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धनलाभ होता रहेगा। नया मकान व दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि – आज सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *