PM मोदी करेंगे इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन
फरवरी 2023 में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह का समापन करेंगीं। बता दें कि राजधानी लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 20 से अधिक देशों के करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे।












Leave a Reply