ट्रेन में चोरी हो गया है सामान, तो तुरंत करें यह
काम
भारतीय रेलवे की वेबसाइट के मुताबिक ट्रेन में सामान चोरी होने पर आप कोच अटेंडेंट, ट्रेन कंडक्टर, GRP एस्कॉर्ट या गार्ड से संपर्क कर सकते हैं। इन लोगों की ओर से आपको एक प्राथमिकी फॉर्म मिलेगा। फॉर्म को भरने के बाद इसको आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने में भेज दिया जाएगा। शिकायत दर्ज कराने के बाद रेलवे द्वारा सामान की जांच की जाएगी। जांच में अगर सामान नहीं मिलता तो रेलवे आपको उन सामानों का मुआवजा देगा।










Leave a Reply