किसानों ने मनाई शोक सभा, उत्कर्ष को भारतीय किसान कल्याण संघ ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।।
करछना,प्रयागराज। जिला प्रयागराज व प्रदेश के किसानों में आज शोक की लहर तब फैल गई जब सुचना मिली कि भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय के इकलौते पुत्र उत्कर्ष उपाध्याय का एक ट्रेन हादसे से निधन हो गया,मात्र अट्ठारह वर्ष के उत्कर्ष शनिवार को सुबह सवा आठ बजे अपने घर स्कूल के लिए निकल रहे थे तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन आ गई घना कोहरा की वजह से ट्रेन उत्कर्ष को दिखाई नहीं दी, ट्रेन के हवा के झोंके से वही गिर गए, सूत्रों के अनुसार सर पर गहरी चोट आने से मौत हो गई। भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा व प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी सहित क्षेत्र के समस्त किसान कार्यकर्ता व क्षेत्र के समस्त पत्रकार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सभी पदाधिकारी उत्कर्ष की अंत्येष्टि संस्कार पर डीहा घाट पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी,और ईश्वर से मृत आत्मा की शांति की कामना व परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दे, ऐसी प्रार्थना की गई। बस्ती जिले से संघ के संरक्षक पूर्व न्यायमूर्ति कैप्टन डी पी एन सिंह,व प्रतापगढ़ से राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी अजय पांडेय, वाराणसी से रूद्र महराज चित्रकुट से जिला अध्यक्ष धीरेश त्रिपाठी, सहित कई जिलों में शोक सभा कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।। उत्कर्ष को मुखाग्नि उनके दादा डाक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने दी। क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिक भी इस अंत्येष्टि संस्कार में शामिल रहे।।









Leave a Reply