ए डी एम के आश्वासन पर धरना खत्म किए किसान, जसरा क्रय केंद्र प्रभारी को हटाने की दिया आदेश।
करछना, प्रयागराज। किसानों के लगातार तीसरे दिन अंडे रहने पर ए डी एम ने मान लिया सारी बात, जसरा क्रय केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने का दिया आदेश,क्रय केंद्र पर होगी सभी धानो की तौल, इस आदेश से मान गए किसान और अपने ट्रैक्टर को करछना कौंधियारा,जगौती,अकोढा ,जसरा,ले जाकर किसानों ने शुरू कराई तौल। बताया जाता है कि किसानों का आक्रोश बढ़ रहा था किसानों के साथ किसान यूनियन भानू गुट के मंडल महासचिव के के मिश्रा व भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी सहित सभी पदाधिकारी पहुंच कर आंदोलन को गति दे दिया, प्रशासन को लगा कि दिल्ली जैसी हालत दुबारा हो सकती है,अंत में प्रशासन को झुकना पड़ा,वहीं भारतीय किसान कल्याण संघ के साथ किसान यूनियन भानू व क्षेत्र के अन्य संगठन भी भारी संख्या में समर्थक करने लगे,रोज किसानों की संख्या बढ़ने लगी।अंत में किसानो को सफलता मिली यह किसानो की एकता के कारण हो पाया। किसान एकता जिंदाबाद।










Leave a Reply