श्री बड़े हनुमान जी महाराज का कल होगा फूलों से भव्य शृंगार
प्रयागराज। प्रयागराज के श्री बड़े हनुमान मंदिर में बड़े हनुमान जी महाराज का नव वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य शृंगार होगा। बाघंबरी मठ और बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरी जी महाराज ने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में 1 जनवरी 2023 रविवार को सुबह 9 बजे श्री बड़े हनुमान मंदिर में विशेष पूजन होगा। मंदिर को फूलों और झालरों से सजाया जाएगा। साथ ही बड़े हनुमान जी महाराज का विशेष शृंगार भी होगा।
वहीं, तीन जनवरी को साल का पहला मंगलवार है। ऐसे में प्रथम मंगलावर को भी भगवान श्री बड़े हनुमान जी का फलों से विशेष शृंगार होगा। शाम साढ़े चार बजे महाआरती होगी। इसके बाद शाम पांच बजे से सामूहिक सुंदरकांड का पाठ होगा। बता दें कि बड़े हनुमान मंदिर में लेटे बजरंग बली को प्रयागराज के नगर कोतवाल के रूप में माने जाते हैं।









Leave a Reply