Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

30 दिसंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – अष्टमी रात्रि – 11:46 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद दिन – 04:53 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – वरीयान दिन – 03:19 मि. तक उपरांत परिघ।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 12:31 मि. तक।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – 04:53 मि. से है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से – 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि. ।
व्रत – शाकम्भरी देवी,महाभद्राष्टमी।
पर्व – शाकम्भरी देवी पूजन,महाभद्राष्टमी।

आज विशेष – शाकम्भरी देवी व्रत,पूजन एवं यात्रा,महाभद्राष्टमी व्रत एवं पूजन,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग दिन – 4:53 मि. से,भद्रा मृत्युलोक दिन – 12:27 मि. तक।

कल विशेष – पंचक समाप्ति दिन – 04:25 मि. पर,शनि रिक्ता समायोग से सिद्धयोग रात्रि – 10:47 मि. तक,यायी जययोग दिन – 04:25 मि. तक,रवियोग दिन – 04:25 मि. से।

मेष राशि – आज आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न होगा।

वृष राशि – आज निवेश करना हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम योजनाओं के अनुसार संपन्न होंगे।

मिथुन राशि – आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि – आज कारोबार में अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुधार लेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। नौकरी में मनचाहा मुकाम पाने के लिए प्रयत्न करें।

सिंह राशि – आज भवन-भूमि से संबंधित मामले समझौते से हल होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। कार्य के प्रति ईमानदार रहें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

कन्या राशि – आज किसी काम को करने की ललक रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। प्रेम प्रसंग में न फसें।

तुला राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक रहेगा। दूसरे का सुख को देख कर स्वयं दुखी न हों। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें।

वृश्चिक राशि – आज मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की शुरुआत करने का मन बनेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। भेंट,उपहार मिल सकता है।

धनु राशि – आज दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें।

मकर राशि – आज किसी धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। परिवार में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।

कुम्भ राशि – आज परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। परिणय संबंध में निर्णय लेने में विलंब न करें।

मीन राशि – आज पूर्ण नीति से किये गए काम आपके अनुसार होंगे। व्यावसायिक नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *