Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की लख-लख बधाइयां हो-सरदार पतविन्दर सिंह

साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की लख-लख बधाइयां हो-सरदार पतविन्दर सिंह

नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहां कि सिखों के10वें गुरू साहिब श्री गुरू गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव देशभर में सिख समुदायों द्वारा बड़ी श्रद्धा,आस्था और विश्वास के साथ खूब धूम-धाम से मनाया जाता है. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी एक महान योद्धा,कवि,भक्त और आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाले गुरु थे.साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर देशभर में गुरुद्वारों को विभिन्न रंगबिरंगे पुष्प,दीपमाला,झालरों से सजाया जाता है सर्व धर्म के श्रद्धालु,राष्ट्रभक्त गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए पंक्तिबद्ध बैठकर शब्द-कीर्तन,गुरु इतिहास,
हुकुमनामा,अरदास उपरांत गुरु का लंगर छकाकर संगत साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेती हैंl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अंत में कहा कि पूरे विश्व को मानवता के रक्षक साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव की लख लख बधाइयां होl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *