HC का फैसला: UP निकाय चुनाव में OBC आरक्षण नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने निकाय चुनाव पर अंतिम फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा है कि बिना ट्रिपल टेस्ट के कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगा। इसके तहत एक आयोग का गठन होगा जो OBC जातियों की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आरक्षण लागू किया जाएगा। फिलहाल सरकार OBC आरक्षण के बिना तय समय पर चुनाव कराए। हालांकि कोर्ट के फैसले के विधिक परीक्षण के बाद सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी।










Leave a Reply