गंगा किनारे बन रही है वाराणसी टेंट सिटी
वाराणसी में गंगा किनारे टेंट सिटी बनाया गया है। लग्जरी सुविधाओं से लैस यह टेंट सिटी आने वाले समय में शहर के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक होगा। काशी दर्शन करने आए लोग इनमें ठहर सकेंगे। इस टेंट सिटी को दो कंपनियों ने PPP मॉडल के तहत तैयार किया है। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी तक बचे हुए काम खत्म हो जाएंगे और 15 जनवरी से इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह राज्य की पहली टेंट सिटी है।










Leave a Reply