भारत-चीन सीमा पर तैनात होगी ‘प्रलय’
सीमा पर चीन के साथ तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत मंत्रालय ने सुरक्षा बलों के लिए 120 प्रलय सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल खरीदने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इन मिसाइलों को चीन से निपटने के लिए सीमा पर तैनात किया जाएगा। ये मिसाइलें 150 से 500 किमी तक के टारगेट को हिट कर सकती हैं। इन मिसाइलों के मिलने से सीमा पर सुरक्षा बलों की ताकत में इजाफा होगा।










Leave a Reply