राम मंदिर के प्रसाद का होगा अपना ब्रांड
अयोध्या में राम मंदिर में रोजाना 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन इन श्रद्धालुओं का खासा ध्यान भी रख रहा है। लेकिन अब इन श्रद्धालुओं को ब्रांडेड और करीब 15 दिनों तक खराब न होने वाला गुणवत्तायुक्त प्रसाद दिए जाने की तैयारी है। रामलला के प्रसाद का यह खुद का ब्रांड होगा। प्रसाद के रूप में मेवा के लड्डू और पेड़ा देने पर विचार हो रहा है। यह अन्य देवालयों से अलग और खास होगा।










Leave a Reply