तेलंगाना: शादी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य
तेलंगाना सरकार ने बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। नाबालिग लड़कियों की अरब के पुरुषों से शादी किए जाने की शिकायतों के बाद सरकार ने वक्फ बोर्ड को शादियों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने को कहा है। इसके साथ ही शादी के लिए दूल्हा और दुल्हन के आधार कार्ड को भी अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने काजियों से भी कहा है कि दूल्हा या दुल्हन के नाबालिग होने पर निकाह ना कराएं। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।









Leave a Reply