क्रिसमस पर भी रूस ने यूक्रेन पर किया हमला
रूस ने क्रिसमस पर भी यूक्रेन पर हमला जारी रखा है। खेरसॉन शहर पर हुए इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर हमले की फोटोज शेयर करते हुए लिखा ‘यह यूक्रेन के लोगों की हकीकत है। क्रिसमस के दिन शहर के -बीच हमला हुआ। सिर्फ डर फैलाने और आनंद लेने के लिए मासूमों को मारा जा रहा है। दुनिया को देखना चाहिए कि हम किस बुराई से लड़ रहे हैं। ‘










Leave a Reply