कबाड़ प्लेन बना होटल, एक रात रहने की कीमत 6 लाख
रूस में जन्मे व बाली के रहने वाले फेलिक्स डेमिन ने एक कबाड़ प्लेन को खरीद कर उसे होटल बना दिया। यह इंडोनेशिया के बाली के न्यांग न्यांग बीच के पास 500 फीट ऊंचे टीले पर है। फेलिक्स डेमिन ने इसे मंडाला एयरलाइन्स से खरीदा था। प्लेन को 500 फीट ऊंचे टीले पर ले जाकर होटल बना दिया। इसे प्राइवेट जेट विला के नाम से जानते हैं, जिसमें हैंगिंग गार्डन व स्विमिंग पूल भी है। इसमें 1 रात ठहरने का किराया 6 लाख है।










Leave a Reply