भूत देखने गए दो सगे भाई कुएं में गिरे
UP के फतेहपुर में भीषण सर्दी में दो मासूम बच्चे 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए। चांदपुर इलाके के रूरा गांव निवासी राकेश के बेटे सूरज ( 8 ) व कुलदीप ( 5 ) रविवार की शाम 6 बजे लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद पिता ने थाने में सूचना दी। सुबह किसी ने आवाज सुनकर बताया, जिसके बाद दोनों को कुएं से निकाला गया। एक भाई का हाथ तो दूसरे का पैर टूट गया है। कहा जा रहा है कि दोनों बच्चे भूत देखने कुएं के पास गए थे।










Leave a Reply