प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिले स्वेटर
UP में ठंड बढ़ती जा रही है, लेकिन यहां के हजारों प्राइमरी स्कूलों के लाखों नौनिहालों को अभी तक स्वेटर और जूते नहीं मिले हैं। बच्चे फटे जूते और बिना स्वेटर के स्कूल जाने को मजबूर हैं। हेडमास्टर के मुताबिक अभी कुछ ही बच्चों के अभिभावकों के खाते में विंटर ड्रेस के पैसे आए हैं। खाते लिंक न होने की वजह से सभी को पैसे नहीं मिल सके हैं। सूत्रों के मुताबिक 9 लाख बच्चों को ड्रेस का पेमेंट नहीं हुआ है।










Leave a Reply