भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक नैनी लवायन कला में संपन्न
चाका ब्लॉक अध्यक्ष मदन द्विवेदी के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने ली संघ की सदस्यता
नैनी, प्रयागराज।
भारतीय किसान कल्याण संघ किसान जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का संग्रह एवं उनके समाधान के विषय पर विचार विमर्श रणनीति बनाई गई साथ ही किसानों ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों का अत्यधिक उत्पीड़न हो रहा है। किसान परेशान है दर-दर भटक रहा है सरकारी अमला किसानों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहा है। सरकार भी केवल हवाई घोषणाएं एवं किसानों को छलने का काम कर रही है। किसानों की समस्याओं का अगर समाधान नहीं हुआ तो इसके लिए एक लंबी आंदोलनकारी रणनीति बनाकर के किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा इसके लिए सरकार से भी आर-पार की लड़ाई लड़ने पर संघ तैयार है। इसी क्रम में लावायन कला मे बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया अगर सरकार किसानों की मांग पूरी नहीं करती तो भारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस बैठक में उपस्थित सैकड़ों किसानों ने एक साथ हुंकार भरी। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एस बी सिंह ने किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आवाह्न किया। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कार्तिकेय मिश्रा ने अब तक की गई संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्रकाश डाला और कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं का समाधान करने का भरसक प्रयास करता रहता है। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन किसानों की हर संभव मदद कर रहा है। बैठक में प्रदेश सचिव अमित कुमार द्विवेदी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवायन कला संजय मिश्रा, प्रवीण कुमार मिश्रा, बैजनाथ तिवारी,सतीश कुमार मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, झारखंडी तिवारी, अवधेश कुमार पांडेय,,संगम लाल तिवारी, शिवजी तिवारी, अर्पित ओझा,भारत,धर्मेंद्र तिवारी, छवि नाथ गुप्ता ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।











Leave a Reply