Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

18 दिसंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – दशमी रात्रि – 10:55 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – चित्रा रात्रि – 06:50 मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – शोभन रात्रि – 02:34 मि. तक उपरांत अतिगण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 10:55 मि. से रात्रि – 10:55 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या रात्रि – 06:38 मि. तक उपरांत तुला।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:31 मि. से – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:51 मि.।
सूर्यास्त – 05:17 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – भद्रा पाताल की दिन – 10:55 मि. से रात्रि – 10:55 मि. तक,यायी जय योग प्रातः – 06:50 मि. से,जैनियों का पार्श्वनाथ जनकल्याणक।

कल विशेष – सफला एकादशी व्रत सबका,यायी जय योग रात्रि – 10:24 मि. तक।

मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा।कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।मान-सम्मान में वृद्धि होगी।जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृष राशि – आज आपका दिन मंगलमय होगा।सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी।

मिथुन राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी।लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क राशि – आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।मन को सकारात्मक रखें।जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।धन लाभ होगा।

सिंह राशि – आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा।मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से उत्साह में वृद्धि होगी।अपनों से मेल-मुलाकात होगी।

कन्या राशि – आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा।धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है।खान-पान के मामले में संयम रखें।यात्रा हो सकती है।

तुला राशि – आज आपका दिन प्रसन्न दायक व अनुकूल रहेगा।बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।पारिवारिक जीवन में प्रेम,सहयोग बढ़ेगा।सामाजिक दायरा बढेगा।

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।खान-पान का ध्यान रखें।दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें।पैसों की लेन-देन से दूर रहें।स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा।निवेश,व्यापार, नौकरी,शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं।कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर राशि – आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा।हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे।पारिवारिक जीवन भी आनंद में बीतेगा।उपहार मिल सकता है।

कुंभ राशि – आज आपका दिन सही रहेगा।पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज आपका दिन कम ठीक रहेगा।आज का दिन संयम और शांति से गुजारें।स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *