स्कूल बस पलटी, दो बच्चों की मौत
इंडिया में स्कूल बस पलट जाने से दो छात्रों की मौत हो गई। दर्जन भर छात्र घायल हुए हैं। जौनपुर के कांति देवी जनता विद्यालय के बच्चों की बस शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रतापगढ़ जा रही थी। इसी दौरान सैदाबाद के भेस्की गांव के सामने बाइक सवार को बचाने में बस पलट गई। बस में 35 लड़कियां और 40 लड़के सवार थे। हादसे में 9वीं के छात्र अंकित और दसवीं के छात्र अनुराग की मौत हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है।










Leave a Reply