पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली
भदोही में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नाबालिग से रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके पैर में गोली भी लगी है। 8 साल की लड़की के साथ आरोपी ने रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। मासूम का शव उसके घर के पास मिला था। पोस्टमॉर्टम में रेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में आरोपी नींबू लाल बनवासी का नाम सामने आया। जिसे पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।










Leave a Reply