‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन आज सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। राजस्थान के सवाई माधोपुर से आज फिर कांग्रेस की यह पदयात्रा शुरू हुई। राहुल के साथ कदम मिलाते रघुराम राजन की तस्वीरें कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं। कैप्शन में लिखा- नफरत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि हम कामयाब होंगे।










Leave a Reply