सुनी गुहार, शादी से पहले सड़क बनकर तैयार
CM योगी को ट्वीट कर शादी से पहले टूटी सड़क बनाने का आग्रह करने वाली नुकुश फातिमा की फरियाद सुन ली गई है। निकाह से पहले नुकुश फातिमा के घर जाने वाली सड़क बन गई है। सड़क के किनारे लगे कचरे के ढेर भी बारात आने से पहले हटा दिए गए हैं। सड़क बनने से नुकुश काफी खुश हैं। उन्होंने सीएम योगी का आभार जताते हुए शादी में आने का न्योता भी दिया है। बता दें कि नुकुश फातिमा का निकाह कल यानी 7 दिसंबर को है।










Leave a Reply