महिलाओं बच्चों के सेहत पर योगी सरकार का फोकस
महिलाओं व बच्चों की सेहत की चिंता योगी सरकार के अनुपूरक बजट में दिखाई दी। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण और एंबुलेंस सेवा सहित तमाम योजनाओं के लिए अनुपूरक बजट में 1000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाने के लिए भी 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूरत सुधारने की भी योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।










Leave a Reply