Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

06 दिसंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – त्रयोदशी प्रातः – 06:55 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – भरणी दिन – 09:22 मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – शिव रात्रि – 03:45 मि. तक उपरांत सिद्ध।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष दिन – 03:38 मि. तक उपरांत वृष।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से – 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:49 मि.।
सूर्यास्त – 05:19 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – काशी में कपदीश्वर एवं पिशाच मोचन दर्शन व यात्रा तथा पिशाचत्व और प्रेतत्व मुक्ति हेतु श्राद्ध एवं तर्पण,पार्वण श्राद्ध,काशी में अन्तर्गृही यात्रा प्रातः – 06:55 मि. से,भौम जया सिद्धयोग दिन – 06:55 मि. तक,स्थायी जयद् एवं सर्वार्थ सिद्धि तथा रवियोग दिन – 09:22 मि. से।

कल विशेष – व्रत की पूर्णिमा,श्री दत्तात्रेय जयंती प्रदोषकाल में जन्मोत्सव एवं नगर परिक्रमा,काशी की अंतर्गृही परिक्रमा दिन – 07:25 मि. तक,भद्रा स्वर्ग की प्रातः – 07:25 मि. से रात्रि – 07:55 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रात,रवियोग दिन – 10:28 मि. तक।

मेष राशि – आज के दिन लाभ होगा।नये कामों की शुरुआत ठीक नहीं है।कहीं से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है।समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष राशि – आज आपका मन कार्यों में नहीं लगेगा।कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी।कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि – आज का दिन रचनात्मक है। किसी अच्छे एवं कलात्मक काम को पूरा करने में दिन बीतेगा।नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी।अपने से बड़ों का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क राशि – आज का दिन अच्छा एवं सृजनात्मक है।कार्यालय में आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।किसी आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि – आज का दिन व्यस्त रहने वाला है।धर्म-आध्यात्म के मामले में दिन अनुकूल है।कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि – आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम बरतें।किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है।भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं।जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक रहेगा।लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा काम में नई जान आएगी।

धनु राशि – आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है।किसी अपने के लिए कुछ पैसों का खर्च करना पड़ सकता है।नया मौका आस-पास है उसे पहचानें लाभ होगा।

मकर राशि – आज का दिन सामान्य है।भागीदारी-साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा।ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे।कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुम्भ राशि – आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।मौसम के कारण रोग,विकार उत्पन्न हो सकते हैं।खान-पान में लापरवाही न बरतें।हर काम सोच समझ कर करें।

मीन राशि – आज का दिन शुभ रहेगा।किसी विवाद को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार किया जा सकता है।किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 9956629515
8318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *