फिरोजाबाद : मेडिकल कॉलेज के छात्र ने किया
सुसाइड
फिरोजाबाद के स्वाशासी मेडिकल कॉलेज में MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र ने सुसाइड कर लिया। शनिवार को उसकी परीक्षा थी, लेकिन वह सेंटर नहीं पहुंचा। जब कॉलेज का कर्मी रूम पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर बाद अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो छात्र फंदे पर लटका मिला। छात्र के पिता ने कॉलेज प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं छात्रों ने करीब 4 घंटे तक राजमार्ग बाधित रखा।










Leave a Reply