जेल से छूटे विधायक नाहिद हसन, नामांकन के वक्त हुए थे गिरफ्तार
शामली के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन जेल से छूट गए हैं। हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद शनिवार सुबह नाहिद की करीब साढ़े 10 माह बाद जेल से रिहाई हो गई। कैराना से मौजूदा विधायक नाहिद को 15 जनवरी को उस समय शामली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जब वह विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहे थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट सहित अमानत में खयानत और धमकी के मामले में दिखाई थी।










Leave a Reply