DM सर! आपने घर दिला दिया, अब घरवाली भी दिला दो
ढाई फीट के मो. शरीफ ने सरकारी आवास मिलने के बाद DM से घरवाली की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है। शरीफ ने रायबरेली के DM से सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान शादी कराने की गुहार लगाई है। महराजगंज निवासी शरीफ का कद काफी कम होने की वजह से रिश्ता मिलने में कठिनाई हो रही है। घर से निकाले जाने के बाद प्रशासन ने उसे पीएम आवास के तहत आशियाना बनाकर दिया। लेकिन, अब घर में अकेलापन उसे कचोट रहा है।










Leave a Reply