पुलिस बुलाए तो जाना मत और पकड़ में भी आना मत: शिवपाल
मैनपुरी उपचुनाव के दौरान शिवपाल यादव का पुराना अंदाज लोगों को दिखने लगा है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर कहीं झगड़ा हो रहा हो तो झगड़ा निपटाने मत जाना, क्योंकि अगर उसमें पड़े तो जेल चले जाओगे। अगर पुलिस बुलाए तो भी मत जाना और पुलिस की पकड़ में भी मत आना।’ शिवपाल ने कहा कि इस चुनाव में उनकी लड़ाई सिर्फ BJP से नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन के अधिकारियों से भी है।










Leave a Reply