Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

UP: हादसा, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन

UP: हादसा, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन

प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना हुई गंगा-गोमती एक्सप्रेस रामचौरा स्टेशन के पास पहुंचते ही दो हिस्सों में बंट गई। लालगोपालगंज स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का इंजन बोगियों से अलग हो गया। करीब 200 मीटर दूर जाने के बाद लोकोपायलट को बोगी अलग होने का अहसास हुआ तो इंजन रोका। घटना की जानकारी मिलते ही टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *