18वीं सदी के चर्च के नीचे मिले मंदिर के अवशेष क्रोएशिया देश में 18वीं सदी के चर्च के नीचे खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। यह मंदिर प्राचीन रोम सभ्यता का बताया जा रहा है। शोधकर्ताओं के अनुसार, प्राचीन मंदिर के ऊपर सिर्फ चर्च ही नहीं बल्कि पुराना कब्रिस्तान भी बना हुआ है। हालांकि, कब्रिस्तान मुख्य जगह से थोड़ा दूर है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर पोलैंड और क्रोएशिया के पुरातत्वविदों की संयुक्त टीम काम कर रही है।










Leave a Reply